Bihar Lady Supervisor Bharti Vacancy: बिहार आंगनवाड़ी सुपरवाईजर ऑनलाइन फॉर्म

4.5/5 - (2 votes)

अगर कोई महिला जो 10वीं पास है, उनके लिए बिहार के अलग-अलग जिलों में आंगनबाड़ी सेविका से महिला परवेक्षिका यानी लेडी Supervisor के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू किए गए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कई जिलों में भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि कई जिलों में यह प्रक्रिया अभी चल रही है। अपने जिले के नोटिफिकेशन को चेक करके भर्ती की जानकारी, आवेदन की तिथियां और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया देख सकते हैं।

सीडीएस कार्यालय द्वारा विभिन्न जिलों में लेडी सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किए जा रहे हैं। आवेदन ऑनलाइन भरे जा सकते हैं, और नोटिफिकेशन डाउनलोड करने का लिंक भी उपलब्ध है। उदाहरण के लिए:

  • खगड़िया: 27 फरवरी से 18 मार्च तक।
  • अरवल: 10 मार्च से 29 मार्च तक।
  • गया: 5 मार्च से 25 मार्च तक।
  • गोपालगंज: 12 मार्च से 12 अप्रैल तक।
  • सीतामढ़ी: 12 मार्च से 2 अप्रैल 2025 तक।
  • जहानाबाद: 21 मार्च से 9 अप्रैल तक।

अन्य जिलों के लिए नोटिफिकेशन और आवेदन की जानकारी संबंधित पोर्टल पर उपलब्ध है।

Read this also: Bihar Sarkari School Clerk Vacancy

Eligibility Criteria

आंगनबाड़ी सेविका से महिला परवेक्षिका के रिक्त पदों पर सविदा आधारित भर्ती हो रही है। जो महिलाएँ पहले से आंगनबाड़ी सेविका के रूप में काम कर रही हैं और उनके पास अनुभव है, वे लेडी सुपरवाइजर के लिए आवेदन कर सकती हैं।

See also  Bihar Sarkari School Clerk Vacancy: बिहार विद्यालय सहायक 6421 भर्ती

नोटिफिकेशन में आवेदन की तिथियाँ (जैसे 12 मार्च से 12 अप्रैल) और पदों की संख्या (जैसे गोपालगंज में 22 पद) उल्लिखित हैं। अपने जिले के नोटिफिकेशन में पदों की संख्या चेक करें।

भर्ती के लिए निम्नलिखित पात्रता मानदंड हैं:

  • नागरिकता: अभ्यर्थी भारत की नागरिक होनी चाहिए।
  • लिंग और अनुभव: केवल आंगनबाड़ी सेविका के रूप में कार्यरत महिलाएं, जिन्होंने 10 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया हो, आवेदन कर सकती हैं।
  • शैक्षणिक योग्यता: कम से कम 10वीं पास या समकक्ष। अतिरिक्त विषयों के अंक प्रतिशत में नहीं जोड़े जाएंगे।
  • निवास: अभ्यर्थी उस जिले की स्थायी निवासी होनी चाहिए, जिसके लिए आवेदन कर रही हैं। इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र आवश्यक है।
  • आयु सीमा: 1 जनवरी 2025 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष। ICDS के नियमों के अनुसार 11 वर्ष की छूट दी जा सकती है।
  • स्वास्थ्य: अभ्यर्थी को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है, जिसके लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र देना होगा।

Selection Process & Merit

  • Selection Process: कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य उपलब्धियों के आधार पर मेरिट के माध्यम से होगा।
  • Merit:
    • 10 वर्ष की सेवा के लिए 10 अंक, और प्रत्येक अतिरिक्त वर्ष के लिए 1 अंक।
    • इंटर, स्नातक, या स्नातकोत्तर के लिए क्रमशः प्रथम श्रेणी में 10 अंक, द्वितीय श्रेणी में 5 अंक, और तृतीय श्रेणी में 3 अंक।
    • राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए 10 अंक और राज्य पुरस्कार के लिए 5 अंक।
  • समान अंक की स्थिति: यदि दो अभ्यर्थियों के अंक समान हों, तो अधिक उम्र वाली का चयन होगा।
  • मान्यता: केवल शिक्षा विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड और डिग्री ही मान्य होंगी।
See also  BPSC Office Clerk Vacancy 2025 Notification Out: बिहार ऑफिस क्लर्क भारती

Required Documents

आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक हैं:

  • Academic Certificate: 10वीं या समकक्ष की मार्कशीट और प्रमाण पत्र।
  • Work Experience Certificate: बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा जारी।
  • Address proof: संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जारी।
  • Caste Certificate: SC/ST या BC/OBC के लिए, क्रीमी लेयर रहित प्रमाण पत्र सहित।
  • EWS Certificate: यदि लागू हो।
  • Character Certificate: राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी।
  • Health certificate: सक्षम प्राधिकारी से।

Age limit & Salary

  • आयु सीमा: 1 जनवरी 2025 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष। ICDS के नियम 41 (दिनांक 29/1/23) के अनुसार 11 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  • मानदेय: ₹27,500 प्रति माह, साथ ही प्रति आंगनबाड़ी केंद्र निरीक्षण के लिए ₹120, अधिकतम ₹9,000 प्रति माह।

Conclusion

यह उन आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए शानदार अवसर है, जिन्होंने 10 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। आवेदन के बाद कोई परीक्षा नहीं होगी। शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, और पुरस्कारों के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी।

Author: Bhavy Sharma

Rahul Mehta

Hey I am Rahul Mehta, Btech CSE Student from Navi Mumbai. I share Bihar Job Vacancy related content.

Leave a Comment